राज्य
भाई बोला- बहन को तड़पाया, मारकर कुएं में डाला:पिता बोले- बेटी गर्भवती थी, खाना तक नहीं दिया; शादी के 86 दिन बाद दहेज के लिए मारा
Admin/July 20, 2026/2 min read/3 views
मध्य प्रदेश के बैतूल में शादी के महज 86 दिन बाद गर्भवती बहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के पीछे कुएं में उसका शव मिला। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कही है। बोरदेही पुलिस के मुताबिक, घटना 15 जुलाई 2026 की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कुंती के रूप में हुई। उसकी शादी ग्राम लालढाना में हुई थी। जांच में दहेज प्रताड़ना के साक्ष्य मिलने पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मौत के कारणों की जांच अभी जारी है।
ये तस्वीरें देखिए…
20 अप्रैल को हुई थी शादी, 86 दिन में उजड़ गया घर परिजन के मुताबिक, कोठी निवासी कुंती की शादी 20 अप्रैल 2026 को बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम गुबरेल निवासी अजय पिता दीना ढोबारे (30) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था। पिता बोले- बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी मृतक के पिता संतोष कालभोर ने बताया कि बेटी की शादी में 4 से 5 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार पैसों की मांग करता था। 8 दिन पहले भी बेटी ने फोन पर प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। पति और सास ने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। भाई का आरोप- 5 लाख और बाइक मांगते थे मृतक के भाई गोलू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष 5 लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहा था। तीन दिन तक उसे खाना भी नहीं दिया गया था। भूखे रखकर उसकी हत्या की गई। बहन बोली- ससुराल में मारपीट की जाती थी बहन शांति पवार ने बताया- कुंती फोन पर अक्सर बताती थी कि ससुराल में उसके साथ लड़ाई-झगड़ा होता है। ससुराल में मारपीट की जाती थी। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। माता-पिता ने समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया।
डॉक्टर बोले- कुंती गर्भवती थी बीएमओ आमला डॉ. राकेश बचले ने बताया कि महिला डॉक्टर की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। कुंती गर्भवती थी। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में मौत डूबने से होना सामने आया है।
About Admin
Media Pramukh
Related News
राज्यसभा चुनाव को लेकर मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट पहुंचीं:जबलपुर में बोलीं-चुनाव आयोग के अधिकारी कॉम्प्रोमाइज्ड; तन्खा बोले-दिल्ली घटना के बाद मैं सांसद रहना पसंद नहीं करुंगा
सरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में पहुंच रहे केस; पति बोला- पत्नी का लड़की से संबंध, मुझे जान का खतरा
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
Comments
No approved comments yet.