भागवत आज मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा से बात करेंगे:2 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल; पहले कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें
AdminAugust 6, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार शाम को मुंबई में 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज्यादा जेन-जी और जेन अल्फा स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगा। इसका आयोजन इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN अपनी 15वीं वर्षगांठ के मौके पर कर रहा है। NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद इसे RSS का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद कार्यक्रम माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इस कार्यक्रम में भागवत के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। 24 जुलाई: भागवत ने कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें मोहन भागवत ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के 4 दिन बाद कहा था कि आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बयान के 12 घंटे के बाद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। पूरी खबर पढ़ें भागवत के स्टूडेंट्स से बातचीत कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
4 चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना:यूपी, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक खुद अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे लोग
पूर्व CDS बोले- LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं:दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें, दूसरे मुद्दों पर भी बात करें
गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी
CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं
Comments
No approved comments yet.
