भागवत बोले- नई पीढ़ी से तनाशाही नहीं, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता
AdminJuly 25, 2026
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दिल्ली में कहा, 'आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें उनके साथ तानाशाही की जगह बातचीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए। संवाद के जरिए ही उन्हें सही दिशा दिखाई जा सकती है। हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले माता-पिता की बात ही अंतिम होती थी, लेकिन आज नहीं मोहन भागवत ने कहा, ‘पहले के समय में माता-पिता की बात बिना किसी सवाल के मान ली जाती थी। जब हम छोटे थे, तो माता-पिता जो कहते थे, वही अंतिम होता था।’ -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके को टाइफाइड हुआ:पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई, प्रधान के इस्तीफे पर आज जवाब देगी सरकार कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
लंदन जा रही फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई, आधे घंटे आसमान में चक्कर काटने के बाद उतरा प्लेन
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता ने हॉस्पिटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा,VIDEO:₹19 हजार के बिल पर विवाद हुआ था; विधायक के बेटे समेत 17 पर FIR
शाह बोले- नक्सलवाद के बाद नशा भी खत्म करेंगे:रेड कॉरिडोर की सोच वालों ने हथियार डाले; नॉर्थईस्ट में 10 हजार युवाओं का आत्मसमर्पण
15 तस्वीरों में दिल्ली बिल्डिंग हादसा:मलबा हटाया तो दबा मिला युवक, कितने लोग दबे, पता नहीं; कई गाड़ियां चकनाचूर; रेस्क्यू में आम लोग भी जुटे
Comments
No approved comments yet.
