Mediapramukh.com
देश

भास्कर अपडेट्स:पुणे में आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने दी जान

AdminAugust 3, 2026
भास्कर अपडेट्स:पुणे में आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने दी जान
महाराष्ट्र के पुणे में एक दंपती और उनकी 19 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान विनोद पिल्लई (50), उनकी पत्नी सृजा पिल्लई (45) और बेटी पूर्णिमा पिल्लई (19) के रूप में हुई है। विनोद की शनिवार को मौत हो गई थी, जबकि सृजा और पूर्णिमा ने रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था और पिछले तीन साल से पुणे के पिंपरी इलाके में रह रहा था। सृजा मोरवाड़ी के एक स्कूल में कोऑर्डिनेटर थीं। रविवार को जब वह काम पर नहीं पहुंचीं और फोन का जवाब नहीं दिया, तो सहकर्मियों ने उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया। रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर तीनों बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, इंजन और उसके पास वाला कोच जला बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (नंबर 63344) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। सुबह करीब 3 बजे हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन से आग की लपटें और घना धुआं निकल रहा था। आग में जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू; जबरन धर्म बदलवाया तो 7 साल जेल, खुद से बदला तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने और सरकारी गजट में प्रकाशित होने के बाद महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू हो गया है। इससे जबरदस्ती, धोखाधड़ी, लालच या शादी के जरिए किए जाने वाले धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। मार्च में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा के दोनों सदनों से पारित 'महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता विधेयक, 2026' को राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल गई और 30 जुलाई को इसे राज्य के राजपत्र में अधिसूचित किया गया। नए कानून के तहत, जो व्यक्ति दूसरा धर्म अपनाना चाहता है, उसे कम से कम 60 दिन पहलेज जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा। धर्मांतरण के बाद की तय प्रक्रियाओं का भी पालन करना होगा। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 2.9 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार देर रात 1:37 बजे जम्मू-कश्मीर के रियासी में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ने तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद तक डोनर हार्ट पहुंचाया रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से अंकलेश्वर से अहमदाबाद तक एक लाइव डोनर हार्ट पहुंचाया गया। तीन दिन के अंदर यह ऐसा दूसरा ऑपरेशन था। इससे पहले, वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक एक लाइव डोनर हार्ट पहुंचाया था। वंदे भारत एक्सप्रेस ने डोनर हार्ट को चढ़ाने के लिए अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक खास ऑपरेशनल स्टॉप लिया। इस अंग को श्रीमती जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया और स्थानीय पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के ज़रिए स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्नैक्स पैकेट में मिली टॉय बॉल निगलने से बच्चे की मौत कर्नाटक के मैसूर जिले में स्नैक्स के पैकेट में मिला प्लास्टिक का छोटा खिलौना 5 साल के बच्चे की मौत का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार, हुनसूर के मुकुंद मयूर ने कुरकुरे स्नैक्स के पैकेट में मिली प्लास्टिक बॉल निगल ली। बॉल गले में फंसने से उसका दम घुटने लगा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हुनसूर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Related News

Comments

No approved comments yet.