भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र- स्कूल बस में बच्ची का यौन शोषण, ड्राइवर अरेस्ट
AdminSeptember 4, 2026
महाराष्ट्र के पनवेल में 2 सितंबर को स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को 4 सितंबर को अरेस्ट कर लिया। आगे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास फेरी का इंजन बंद, 38 लोग सुरक्षित बचाए गए मुंबई में गुरुवार रात गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में एक फेरी का इंजन अचानक बंद हो गया। फेरी में 34 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब फेरी ‘अनवारी’ समुद्री यात्रा पूरी कर वापस लौट रही थी और तट से करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर फंस गई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास चल रही नौकाओं से मदद मांगी। पास में मौजूद ‘आजाद हिंद’ नाव के संचालक जुनैद मुल्ला ने मौके पर पहुंचकर फेरी को खींचकर गेटवे ऑफ इंडिया के जेट्टी नंबर 2 तक पहुंचाया। रात करीब 9:30 बजे सभी 38 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। मनोज जरांगे भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार किया, 12 सितंबर को आंदोलन करेंगे
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सरकार को 11 सितंबर तक का समय देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 12 सितंबर को मुंबई जाकर आंदोलन करेंगे। जरांगे पिछले एक हफ्ते से अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल पर हैं। कुनबी OBC वर्ग में आते हैं और उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा में आरक्षण मिलता है। जरांगे पात्र मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें OBC कोटे के तहत आरक्षण मिल सके। मनी लॉन्ड्रिंग केस में मणिपुर के सलाइ ग्रुप की 14.69 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मणिपुर के सलाइ ग्रुप ऑफ कंपनीज, SMART सोसाइटी और उनसे जुड़े लोगों की 14.69 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच की है। इसमें जमीन, इमारतें, प्लांट-मशीनरी और औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयां शामिल हैं। ED के इम्फाल कार्यालय ने 2 सितंबर को अटैचमेंट ऑर्डर के बाद यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 36% सालाना रिटर्न का वादा कर बिना वैध अनुमति लोगों से पैसा जमा किया और उसे 19 कंपनियों के जरिए घुमाया। ED के मुताबिक, कुल 76.63 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित आय का पता चला है, जिसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने और अन्य खर्चों में किया गया। अब तक इस मामले में कुल 67.92 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। मणिपुर में कांग्रेस नेता के घर के पास बम विस्फोट, जांच शुरू मणिपुर के थौबल जिले में कांग्रेस विधायक दल के नेता के. मेघचंद्र सिंह के यैरिपोक स्थित घर के गेट के पास गुरुवार रात करीब 8:15 बजे बम विस्फोट हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के पास विस्फोटक फेंका था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। विस्फोट के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related News
केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथपाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR
स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध:संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; CJP के धरने के बाद पुलिस ने पकड़ा था
मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात
तमिलनाडु में फोन बैन होने से युवा मंदिरों से दूर:श्रद्धालु 20% तक घटे; 52 मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल पर रोक
Comments
No approved comments yet.
