Mediapramukh.com
राज्य

भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज

AdminJuly 22, 2026
भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई थी। उसने उसने थाना प्रभारी पर अपनी पत्नी से अनैतिक संबंध रखने और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आरक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत के साथ कथित साक्ष्य भी सौंपे थे। प्रारंभिक परीक्षण में शिकायत को गंभीर मानते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोप है कि आरक्षक नंदकिशोर को थाना प्रभारी की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी और उसने भी महिला पर दबाव बनाने में भूमिका निभाई। विभागीय जांच के भी दिए आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में आरोपों की सत्यता, पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग जैसे पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। प्रारंभिक जांच में भूमिका संदिग्ध डीपी विकास सेहवाल के मुताबिक महिला के पति की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक तौर पर थाना प्रभारी और आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है।

Related News

Comments

No approved comments yet.