भोपाल में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा:टीटी नगर से रोशनपुरा तक निकलेगी; सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ होंगे शामिल
AdminAugust 9, 2026
भोपाल में आज देशभक्ति के रंग में सराबोर नजारा देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आज भोपाल जिला भाजपा द्वारा आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होगी यात्रा तिरंगा यात्रा सुबह टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में भोपाल के विधायक, मंत्री, सांसद, छात्र, व्यापारी और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग शामिल होंगे। हजारों लोग हाथों में थामेंगे तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे।
Related News
शिकायत पहुंची जिम्मेदारों तक, कीचड़भरी सड़क हुई दुरुस्त:वार्ड-79 की पार्षद लक्ष्मी वर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; जलभराव की शिकायत आई सामने
विश्व आदिवासी दिवस पर इंदौर में ट्रैफिक डायवर्ट:सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था; जुलूस के कारण कई प्रमुख रास्ते बदलेंगे
पेनकिलर के बाद दोनों किडनी खराब, 4 साल से डायलिसिस:आधा किमी चलना भी मुश्किल, समाजसेवियों की मदद से ठेला लगाकर परिवार संभाल रहे जितेंद्र
संडे एमपी मानसून अपडेट: डैम खाली, फसलें सूखी:अब तक 17.2 इंच बारिश; भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में औसत से कम
Comments
No approved comments yet.
