राज्य
भोपाल-सीहोर और रायसेन में रात भर से बारिश:मुरैना-भिंड, दमोह-कटनी में हेवी रेन का अलर्ट; उमरिया में पानी के लिए भजन-कीर्तन
Admin/July 20, 2026/1 min read/2 views
मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, रायसेन और सीहोर में रात भर से बारिश हो रही है। राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में भी बारिश का अनुमान है। उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर और रतलाम में बारिश का अनुमान नहीं है। यानी, इन जिलों में मौसम खुला रहेगा। वहीं, उमरिया जिले में कम बारिश के चलते ग्रामीणों ने मानपुर क्षेत्र के चिल्हारी स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर में 24 घंटे भजन-कीर्तन किया। जिले में अभी तक 11.2 इंच बारिश हुई है। 7 तस्वीरें देखिए… मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
About Admin
Media Pramukh
Related News
राज्यसभा चुनाव को लेकर मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट पहुंचीं:जबलपुर में बोलीं-चुनाव आयोग के अधिकारी कॉम्प्रोमाइज्ड; तन्खा बोले-दिल्ली घटना के बाद मैं सांसद रहना पसंद नहीं करुंगा
सरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में पहुंच रहे केस; पति बोला- पत्नी का लड़की से संबंध, मुझे जान का खतरा
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
Comments
No approved comments yet.