Mediapramukh.com
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 9 मौतें:मरम्मत का काम चलते वक्त हादसा; 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

AdminJuly 31, 2026
महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 9 मौतें:मरम्मत का काम चलते वक्त हादसा; 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभी भी जारी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे। हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त मरम्मत का काम चल रहा था। घटना की 3 तस्वीरें… लोग बाहर निकल रहे थे, तभी एक हिस्सा ढहा एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे निवासियों ने इमारत में कुछ जोरदार चटकने की आवाजें सुनीं। किसी अनहोनी के डर से स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को दूसरी जगहों पर पहुंचाने में मदद की। जब कुछ लोग अभी भी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की बी विंग ढह गई। बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां घटनास्थल पर नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), ठाणे रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी ऑफिसर डॉ. आकाश शुक्ला ने बताया कि रात में तीन घायल अस्पताल लाए गए थे, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थे। तीनों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि दोनों पुरुषों के फ्रैक्चर होने की आशंका है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में जर्जर इमारत ढही,VIDEO:पांच मिनट पहले ही बाहर आए थे मजदूर, चार महीने पहले खाली कराई थी दुकान जबलपुर के व्यस्त फुहारा क्षेत्र स्थित मच्छरहाई मार्केट में एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि इमारत में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी खबर पढ़ें…

Related News

Comments

No approved comments yet.