Mediapramukh.com
देश

'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे

AdminJuly 31, 2026
'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- 20 तारीख के बाद यही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का दूसरा हिस्सा कुछ ओर ही है। एक पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने कहा, ‘मेरे पिता जब घर आते थे, तो कहते थे कि अब ये स्टूडेंट प्रोटेस्ट नहीं रहा, इसमें गलत लोग जुड़ गए हैं। 20 जुलाई को मेरे पिता के साथी उन्हें रात 10 बजे घर लेकर आए। उनके सिर पर 5 टांके थे। उनकी यूनिफॉर्म खून से लथपथ थी, फिर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ही क्रिमिनल बताया गया।’ दूसरी तरफ, एक ASI की पत्नी सीमा ने कहा- भीड़ में शरारती तत्वों ने पत्थर-हथियारों से पुलिस पर हमला किया। मेरे पति का हेलमेट भी टूट गया था। बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस फोर्स पर हमला हुआ। गुंजन के पिता और सीमा के पति दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और संसद से पुलिसकर्मियों के अधिकारों पर सवाल उठाने की अपील की। प्रदर्शन और मार्च के दौरान 148 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए, कई गंभीर रूप से जख्मी हैं। संसद मार्च हिंसा में पुलिसकर्मियों पर हमले की तस्वीरें… वहीं दिल्ली में पुलिस में ASI की पत्नी सीमा ने बताया, 'मैंने 20 जुलाई शाम 7 बजे पति को कॉल किया, तो वो हॉस्पिटल में थे। इलाज करा रहे थे। भीड़ में शरारती तत्व एक्टिव हो गए थे। उन्होंने पत्थर और हथियारों से पुलिस के जवानों को घायल कर दिया था। फिर उनका फोन बंद हो गया।' 'मुझे डर लग रहा था। 11 बजे वो घर आए, उन्होंने बताया कि संसद की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, उसे तोड़ा और पुलिस फोर्स पर हमला किया। ड्यूटी के दौरान मिला हेलमेट पूरी तरह टूट गया था। इससे मेरी रूह कांप गई थी।' 'मैं संसद में बैठे प्रतिनिधियों से अपील करना चाहती हूं कि जो हमारे पुलिसकर्मी और परिवार हैं, उसके अधिकारों और हमलों के बारे में संसद में सवाल किए जाएं। 20 तारीख के बाद ये ही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का दूसरा हिस्सा कुछ ओर ही है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान 148 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इनमें कई को गंभीर चोटें आई थीं। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Related News

Comments

No approved comments yet.