मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:प्लेयर्स PM आवास पहुंचे, भारत ने 39 मेडल जीते थे
AdminAugust 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्लेयर्स की बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा- हम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। पहले भी खिलाड़ियों से मिल चुके हैं मोदी मुक्केबाज भारत का सबसे बड़ा मेडल बैंक भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।
Related News
त्रिसा-गायत्री के कोच का नाम एशियन गेम्स लिस्ट में नहीं:वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद मेडल दिलाया; एशियन गेम्स में चयन पर भी उठे थे सवाल
वर्ल्ड नंबर-4 ओगर-अलियासिम US ओपन से बाहर:50वें नंबर के खाचानोव ने हराया; स्वियातेक और ओसाका तीसरे राउंड में पहुंची
भारतीय क्रिकेटर्स का फिटनेस टेस्ट:बुमराह समेत 4 खिलाड़ी 4-9 सितंबर तक प्रैक्टिस मैच खेलेंगे, अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से पहले होगा आकलन
मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर
Comments
No approved comments yet.
