राहुल बोले- छात्रों पर दिल्ली में पैलेट गन चली:नुकीली लाठियां मारी गईं; भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली
AdminJuly 29, 2026
राहुल गांधी ने बुधवार शाम को कहा, ‘आज मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। रिजिजू और राजनाथ सिंह जी को बोलने दिया गया। इसकी वजह है कि मैंने अमित शाह के बारे में कहा कि वह छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि सदन में मुझसे कहा गया कि मैं माफी मांगूगा, इसके बाद मुझे बोलने दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य है कि देश के मुद्दे उठाऊं। छात्रों पर पैलेट गन का चलाई गईं। कई छात्रों की आंख की रोशनी चली गईं। मैंने मेडिकल सर्टिफिकेट में यह देखा। छात्रों पर कील लगी लाठियां चलाई गईं। इससे पहले शाम छात्रों के संसद मार्च में गोली चलने’ के राहुल के बयान पर भाजपा ने शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में झूठ बोला है। पात्रा ने बताया कि संसद मार्च में छात्रों पर गोली चलाई गई। इसका भाजपा खंडन करती है। राहुल ने कहा कि गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। ये भी झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे। प्रेस कॉन्फेंस में राहुल के सवाल-जवाब सवाल- पुलिस अब प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई कर रही है? जवाब- पुलिस फेस रिकगनेशन कर उन्हें पकड़ रही है, धमका रही है। बजरंग दल छात्रों को पीट रही है। ये हमारे बच्चे हैं, सरकार के पास कोई अधिकार नहीं उन्हें मारने का। जिसने भी ये किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सवाल- आपका आरोप है कि प्रदर्शन में पैलेट गन चलाई गई, शाह ने इसके आदेश दिए, लेकिन संसद में जितेंद्र सिंह और रिजिजू ने इन्हें खारिज कर दिया? जवाब- पैलेट गन एक लीथल वेपन है, इससे आंख की रोशनी जाती है। मैंने इसका विक्टिम भी दिखाया। उसके शरीर में छर्रे थे आंख में छर्रे थे। एम्स की रिपोर्ट में भी लिखा है कि पैलेट गन चलाई गई है। मैंने अपनी आंखों से देखा है। रिजिजू कह रहे हैं कि मैं झूठ बोल रहे हैं। अब मैं क्या प्रूफ दूं क्या राइफल उठाकर ले आऊं। शिक्षा व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। पेपर लीक हो रहे हैं। बिल में सजा एक साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई। इसका मतलब आप मान रहे हैं कि पेपर लीक होगा। सवाल- आप कहते हैं कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता। अब आपके पास क्या ऑप्शन हैं? जवाब- मेरे पास बोलने के कई ऑपश्न हैं। मोदी को भगवान बना रखा है, हजारों करोड़ों रुपए लगाकर एक गुब्बारा बना रखा है उसमें सबका इस्तेमाल होता है ताकि गुब्बारा फूट न जाए। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि गुब्बारा फट चुका है। उनकी सच्चाई सामने आ चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग को देख लीजिए…
Related News
JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र:रांची में निकाली संविधान यात्रा, एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग
कोयला घोटाला में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर केस बंद:सुप्रीम कोर्ट ने CBI क्लोजर को मंजूरी दी; कहा- क्लीन चिट के बाद फिर जांच शुरू हुई थी
लोकसभा में राहुल की 50 मिनट की स्पीच, जमकर हंगामा:'इडियट' शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें
अहमदाबाद विमान हादसे की वजह फ्यूल-स्विच में खराबी नहीं:सरकार ने संसद में बताया; पहले दावा था कि इसी वजह से इंजन बंद हुए थे
Comments
No approved comments yet.
