Mediapramukh.com
देश

लुधियाना के पार्क में मां-बेटी को डांस करने से रोका,VIDEO:निहंगों ने स्लीवलेस ड्रेस पर आपत्ति जताई, बोले- गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही

AdminJuly 27, 2026
लुधियाना के पार्क में मां-बेटी को डांस करने से रोका,VIDEO:निहंगों ने स्लीवलेस ड्रेस पर आपत्ति जताई, बोले- गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही
लुधियाना के रखबाग में रविवार को निहंगों ने मां-बेटी को डांस करते हुए पकड़ा। इसके बाद इन दोनों को फटकार लगाई। निहंगों का कहना था कि पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, ऐसे नाच-गाने के लिए नहीं। निहंगों ने लड़की की स्लीवलेस ड्रेस पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता नहीं फैलने देंगे। गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही। हालांकि, लड़की के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर निहंगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। डांस करने वाली मां-बेटी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की हैं। वे हाल ही में पंजाब आई हैं। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग में घूमने आई थीं। बेटी ने स्लीव लेस टॉप और लहंगा पहना हुआ था। सोशल मीडिया रील बनाने के लिए मां-बेटी रखबाग में डांस कर रही थीं। निहंगों के आपत्ति जताने पर मां-बेटी डांस करने से रुक गईं और उन्होंने जो वीडियो बनाया था, उसे भी डिलीट करी दिया। निहंगों ने बाकायदा उनका मोबाइल चेक किया और उन्हें कहा कि वे पार्कों में इस तरह डांस न करें। इस पूरी घटना की वीडियो भी निहंगों ने जारी किया है। निहंग सिंह ने मां-बेटी से ये बातें कहीं… रखबाग में निहंग जत्थेबदंदी ने क्यों की रेड, जानिए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग विक्की थॉमस को घोड़े की लीद उठाने की सजा:पंजाब आकर बुड्‌ढा दल से हाथ जोड़कर माफी मांगी; अश्लील फोटो वायरल की थी पंजाब में निहंग जसदीप की दूसरे निहंग के साथ अश्लील फोटो वायरल करने वाले चर्चित निहंग विक्की थॉमस ने माफी मांगी है। विक्की ने महाराष्ट्र से पंजाब आकर निहंग संगठन बुड्‌ढा दल के सामने पेश होकर गलती स्वीकार की। विक्की ने भरोसा दिया कि आगे से उनके पास किसी की कोई विवादित सामग्री आती है तो वह उसे सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे, बल्कि पहले पंथ के वरिष्ठ सिंहों के सामने रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.