लुधियाना से भागकर लव मैरिज, 8 महीने बाद मौत:लड़की के परिजन बोले- दामाद को सांप ने डंसा; लड़के के भाई का आरोप- जहर दिया
AdminJuly 29, 2026
लुधियाना में अरविंद और मुस्कान ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की। कुछ महीनों तक मुस्कान के परिजन ने उनसे दूरी बनाकर कर रखी। बाद में पंचायती राजीनामा हुआ और मुस्कान के परिजन ने उन्हें अपने घर के नजदीक किराए के एक घर में रखा। 8 महीने बाद अचानक अरविंद की मौत हो गई। अरविंद के भाई गोबिंद का आरोप है कि मुस्कान के परिजन अरविंद से रंजिश रखते थे, क्योंकि उसने मुस्कान के साथ भागकर शादी की थी। गोबिंद का कहना है- अरविंद के ससुर ने मौत से कुछ घंटे पहले मेरी मां को फोन पर कहा था कि ये कल जेल जाएगा। अरविंद के ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। कह रहे हैं कि उसे सांप ने डंसा है, लेकिन असल में उसे जहर देकर मारा है। अरविंद के परिजन ने जब हत्या का आरोप लगाया तो इसी विवाद में 3 दिन तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहा। अब पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में अरविंद के सिर पर हल्की चोट का निशान मिला है। हालांकि, मौत का असली कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर लगाए ये गंभीर आरोप… मुस्कान व अरविंद की लव स्टोरी... डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम कंगनवाल पुलिस चौकी के ASI व जांच अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि परिजन ने उन्हें बीमारी से मौत की सूचना दी थी। अब मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उन्हें शक है कि उसे कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। बिसरा जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी और उसके बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि परिजन के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में शादी के 5 महीने बाद सुसाइड, युवक नहर में कूदा, मरने से पहले VIDEO बनाया लुधियाना में एक युवक ने शादी के 5 महीने बाद गिल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
एमपी में जहरीली शराब से अब तक 11 की मौत:सागर में रात में तबीयत बिगड़ी, 24 भर्ती; मरने वालों में 4 गांवों के लोग
सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल प्रचार का ट्रेंड:एक रील के मिलते हैं ₹50 हजार, स्थानीय इंफ्लूएंसर पार्टियों के रडार पर
₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर:दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर; इनमें 64 महिलाएं
संजय राउत बोले- जेल जाने के बाद उन्हें कैंसर हुआ:राहुल ने पॉइजन टेस्ट की सलाह दी थी: करप्शन के आरोप में 100 दिन जेल में रहे थे
Comments
No approved comments yet.
