वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार,केंद्रीय मंत्रियों को चिट्ठी लिखी:कहा-बच्चों पर एक्शन न हो; हाईकोर्ट बोला- स्डूडेंट्स से मारपीट के फुटेज सुरक्षित रखें
AdminJuly 22, 2026
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ कोई एक्शन न हो। सरकार भरोसा दे तो वे अनशन खत्म कर सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे। दिल्ली हाईकोर्ट में स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- मारपीट के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं। उधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी यहां मौजूद हैं। इस बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…
दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 4 बड़े अपडेट्स कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related News
राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित
MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 23 मौतें, वैष्णोदेवी-अमरनाथ यात्रा रुकी; यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे
मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:NDA में शामिल होने के कयास, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर तैनात:भाजपा की कांग्रेस दफ्तर घेराव की कोशिश; पटना में पत्थरबाजी, जयपुर में वाटर कैनन चलाई
Comments
No approved comments yet.
