Mediapramukh.com
राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर इंदौर में ट्रैफिक डायवर्ट:सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था; जुलूस के कारण कई प्रमुख रास्ते बदलेंगे

AdminAugust 9, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर इंदौर में ट्रैफिक डायवर्ट:सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था; जुलूस के कारण कई प्रमुख रास्ते बदलेंगे
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आदिवासी समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात डायवर्सन लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात के दबाव के अनुसार, डायवर्सन के समय में बदलाव भी किया जा सकता है। लालबाग से टंट्या मामा भील चौराहे तक निकलेगा जुलूस विशाल जुलूस लालबाग परिसर से शुरू होकर कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर चौराहा, सोनकर धर्मशाला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, टावर चौराहा और भंवरकुआं चौराहा होते हुए टंट्या मामा भील चौराहा पहुंचेगा। यहां माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन प्रमुख चौराहों पर रहेगा डायवर्सन जरूरत के अनुसार, राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, चोइथराम चौराहा, महू नाका चौराहा, कलेक्टोरेट चौराहा, मोती तबेला चौराहा, बियाबानी चौराहा, हरसिद्धि चौराहा, कलाकुली मस्जिद और राऊजी बाजार क्षेत्र में यातायात डायवर्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास एडवाइजरी रैली के कारण लालबाग, कलेक्टोरेट, टावर और भंवरकुआं क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अपनी उड़ान के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट जाने के लिए यात्री चोइथराम चौराहा–चाणक्यपुरी चौराहा–अन्नपूर्णा चौराहा–महू नाका चौराहा–गंगवाल चौराहा–बड़ा गणपति चौराहा–वायरलेस चौराहा होते हुए एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे। वहीं पलासिया से विजय नगर–बापट चौराहा–लवकुश चौराहा–सुपर कॉरिडोर चौराहा होते हुए भी एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। केसरबाग ब्रिज निर्माण के चलते भी दबाव केसरबाग ब्रिज का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। इसके कारण सामान्य दिनों में भी इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है। पुलिस ने वाहन चालकों को चोइथराम और चाणक्यपुरी चौराहे से बचते हुए रिंग रोड, फूटी कोठी, अन्नपूर्णा या अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। राऊजी बाजार थाना क्षेत्र में पाइपलाइन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण इस क्षेत्र में भी यातायात प्रभावित रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे राऊजी बाजार क्षेत्र में जाने से बचें और आसपास के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Related News

Comments

No approved comments yet.