शिकायत पहुंची जिम्मेदारों तक, कीचड़भरी सड़क हुई दुरुस्त:वार्ड-79 की पार्षद लक्ष्मी वर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; जलभराव की शिकायत आई सामने
AdminAugust 9, 2026
इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-79 की पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ भाग्यश्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर निगम द्वारा ड्रेनेज लाइन का कार्य कराने के बाद सड़क पर मिट्टी डाल दी गई थी। लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाघान पर सामने आने के बाद वार्ड-79 की पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा ने संबंधित कंपनी से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कंपनी ने कीचड़ हटाकर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। जेल रोड चौराहे पर टूटा चेंबर हुआ दुरुस्त विवेक यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जेल रोड चौराहे के पास नगर निगम कार्यालय के समीप सीवर चेंबर का ढक्कन टूट गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर प्रकाशित होने के बाद वार्ड-57 के पार्षद सुरेश टाकलकर ने मामले पर संज्ञान लिया और संबंधित विभाग के माध्यम से चेंबर की मरम्मत कराकर नया ढक्कन लगवाया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर, सड़क और बस स्टॉप की समस्याओं से लोग परेशान सदर बाजार में टूटा सीवर चेंबर बना परेशानी का कारण रईस मंसूरी ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि सदर बाजार क्षेत्र के जूना रिसाला, जाकिर हुसैन कम्युनिटी हॉल के पास संजीवनी क्लिनिक के सामने सीवर लाइन के चेंबर का ढक्कन टूट गया है। इसके कारण नाली चोक हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अधूरा बस स्टॉप बना यात्रियों के लिए परेशानी राज कोल ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि एबी रोड, शुक्ला नगर, नवलखा क्षेत्र में बस स्टॉप का निर्माण शुरू तो किया गया, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। अधूरे निर्माण के कारण यात्रियों को सड़क किनारे इधर-उधर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। करोल बाग क्षेत्र की जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा अमित शर्मा ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि करोल बाग, भंवरसला, इंदौर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश के कारण सड़क पर पानी व कीचड़ भर गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चालक और स्थानीय निवासी गुजरते हैं। फिसलन के कारण आए दिन बाइक और ऑटो चालक गिर रहे हैं। शिव शक्ति नगर में खुला ड्रेनेज चेंबर और जलभराव से लोग परेशान मधु जैन ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि शिव शक्ति नगर स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने पिछले चार-पांच दिनों से ड्रेनेज चेंबर खुला पड़ा है, जिससे पूरी सड़क पर पानी भर गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता इसकी जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के माध्यम से इसकी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की समस्याएं सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच जनसमस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
Related News
विश्व आदिवासी दिवस पर इंदौर में ट्रैफिक डायवर्ट:सुबह 6 बजे से लागू होगी व्यवस्था; जुलूस के कारण कई प्रमुख रास्ते बदलेंगे
पेनकिलर के बाद दोनों किडनी खराब, 4 साल से डायलिसिस:आधा किमी चलना भी मुश्किल, समाजसेवियों की मदद से ठेला लगाकर परिवार संभाल रहे जितेंद्र
भोपाल में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा:टीटी नगर से रोशनपुरा तक निकलेगी; सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ होंगे शामिल
संडे एमपी मानसून अपडेट: डैम खाली, फसलें सूखी:अब तक 17.2 इंच बारिश; भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में औसत से कम
Comments
No approved comments yet.
