सनावद में 50 लाख का अवैध एस्ट्रो टर्फ ध्वस्त:संचालक ने हिंदू युवती को टर्फ दिखाने के बहाने रेप किया; प्रशासन ने 6 बुलडोजरों से ढहाया
AdminJuly 24, 2026
खरगोन जिले के सनावद में शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी जुनैद शेख द्वारा बिना अनुमति बनाए गए एस्ट्रो टर्फ को ढहा दिया। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से बने इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए छह बुलडोजर तैनात किए गए थे। जुनेद शेख के बेटे और टर्फ संचालक माहीम शेख पर इसी एस्ट्रो टर्फ के कार्यालय में एक युवती को बहला-फुसलाकर रेप करने का मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को यह कार्रवाई शहर में भड़के जनआक्रोश और स्थानीय विधायक के कड़े रुख के बाद उठाया गया। 6 बुलडोजरों से 3 घंटे में ढहाया अवैध ढांचा विधायक के कड़े निर्देश और एसडीएम के आदेश के बाद नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजरों ने करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद 50 लाख रुपए के अवैध एस्ट्रो टर्फ को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। रेस्ट हाउस में उमड़ी भारी भीड़, उठी सख्त कदम की मांग कार्रवाई से पहले प्रजापति समाज और सकल हिंदू समाज के लोग पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्र हुए। प्रजापति समाज अध्यक्ष रविन्द्र प्रजापत और बजरंग दल विभाग प्रमुख जितेंद्र राठौर ने प्रशासनिक देरी पर सवाल उठाते हुए निर्माण को तुरंत तोड़ने की मांग रखी। विधायक सचिन बिरला ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा आक्रोश बढ़ता देख क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला मौके पर पहुंचे और नागरिकों को शांत कराया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि नगर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो प्रदेश के लिए मिसाल बनेगी। साथ ही उन्होंने निर्माण तोड़ने में हुई देरी की जांच कराने की बात कही। इसके बाद नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने निर्माण ध्वस्त कर दिया। टर्फ के दफ्तर में दुष्कर्म का आरोप, आरोपी बेटा जेल में बंद उल्लेखनीय है कि जुनेद शेख के बेटे माहीम शेख पर इसी एस्ट्रो टर्फ के कार्यालय में एक युवती को बहला-फुसलाकर रेप करने का मामला दर्ज हुआ था। इंदौर में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया सनावद के एक युवक से उसकी अच्छी दोस्ती थी। 17 जून की शाम युवक ने अपना टर्फ (खेलने का मैदान) दिखाने के बहाने सनावद के चांदनीपुरा बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी उसे टर्फ दिखाने के बाद गर्मी का बहाना बनाकर ऊपर बने एक कमरे में ले गया। कमरे में जाते ही आरोपी उसके नजदीक आने लगा। विरोध किया तो थप्पड़ मार दिया। शोर मचाने की कोशिश करने पर मुंह दबा दिया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में अकेले रोते देख जब माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ सनावद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद स्थानीय संगठनों के सदस्यों ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित इस स्पोर्ट्स टर्फ पर चल रही कथित अवैध गतिविधियों की गहन जांच, आरोपी और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की थी।
Related News
मंत्री के सामने कांग्रेस नेता को जड़ा थप्पड़, VIDEO:BJP विधायक के बेटे से जिला पंचायत अध्यक्ष की बहस; थाने ले जाते समय बुजुर्ग ने पीटा
CM ने किसानों से कहा- अपनी जमीन मत बेचना:केन-बेतवा से गांव-गांव तक पानी पहुंचेगा, पन्ना में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होगा
टीकमगढ़ बस स्टैंड पर महिला ने युवक को पीटा:अश्लील बातों पर की पिटाई, लोगों ने VIDEO बनाया
14करोड़ की ठगी की रकम से खरीदा सोने का सिक्का:ग्वालियर में ज्वेलर्स का खाता हुआ फ्रीज; बेंगलुरु पुलिस ने थमाया नोटिस, थाने पहुंचकर कराई FIR
Comments
No approved comments yet.
