सावन के दूसरे सोमवार पर सागरेश्वर महादेव में जलाभिषेक:चंदिया में रुद्राभिषेक और मिट्टी के शिवलिंग की पूजा
AdminAugust 10, 2026
उमरिया जिले में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का माहौल रहा। जिला मुख्यालय सहित पाली, नौरोजाबाद, मानपुर और चंदिया क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला मुख्यालय के सागरेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्त जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित करते रहे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। चंदिया में हुआ रुद्राभिषेक चंदिया के चंडिका माता मंदिर में सावन सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने परिवार के साथ मिट्टी से भगवान शिव के स्वरूप बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, कई घरों में भी भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और विशेष पूजन कराया गया। पाली, नौरोजाबाद और मानपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में सावन सोमवार को लेकर विशेष साज-सज्जा की गई थी, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
Related News
संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री:बोले-' नर्मदा के हर कण में शंकर, धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का फोकस'
वृद्धाश्रम में रखा रहा पिता का शव, बच्चे नहीं पहुंचे:मैनेजमेंट ने बुलाया तो कहा- आप अंतिम संस्कार कर दो, डेथ सर्टिफिकेट भिजवा देना
कैंसर पेशेंट ट्रेन से कटा, सिर-धड़ से अलग, VIDEO:पॉलीथिन में समेटे गए टुकड़े; प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैंने कटते, खून के छींटे निकलते देखा
पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर धोखा दे रही सरकार:छिंदवाड़ा में कहा-देश बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा,चढ़ावा चोरी पर भी सवाल किया
Comments
No approved comments yet.
