सुप्रीम कोर्ट बोला- छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था:जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई होगी; लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे
AdminJuly 28, 2026
सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। कोर्ट ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और वे संवैधानिक दायरे में अपनी मांग उठा रहे थे। अदालत ने कहा कि जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि यह मामला दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, नागपुर और बिहार से भी जुड़ा है। CJI ने कहा कि मामला कई राज्यों से जुड़ा है, इसलिए सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट भेजने के बजाय सुप्रीम कोर्ट में ही सुनी जा रही हैं। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि याचिकाओं में पेलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन, लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिलाओं और पत्रकारों के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं। इनकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा- अगर जिम्मेदारी तय नहीं होगी, तो जांच का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि करीब 250 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं कोर्ट ने कहा कि यह भी जांच होगी कि पुलिस पर हमला छात्रों ने किया या आंदोलन में घुसे असामाजिक तत्वों ने। 20 जुलाई के संसद मार्च की 2 तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई मामले पर सुनवाई से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच:नाकामी छिपाने के लिए 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल' जैसे जुमले लेकर लाए
JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप:11 छात्रों की शिकायत; दावा- वाइवा में सेक्सुअल कमेंट किए; छात्रसंघ बोला- प्रोफेसर लैब में रोकते हैं
CJP कार्यकर्ता ने घर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट का दावा किया था, आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार
कर्मचारियों का सवाल- क्या ISRO रॉकेट नहीं बनाएगा?:9 संगठनों ने प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा; कांग्रेसी बोली- साराभाई की विरासत खत्म की जा रही
Comments
No approved comments yet.
