राज्य

हाईवा की टक्कर में पांच की मौत, हत्या की आशंका:रेत कारोबार से जुड़ी रंजिश; प्रदेश सचिव बोले- जांच जरूरी; परिजन ने किया चक्काजाम

Admin/July 20, 2026/3 min read/4 views
हाईवा की टक्कर में पांच की मौत, हत्या की आशंका:रेत कारोबार से जुड़ी रंजिश; प्रदेश सचिव बोले- जांच जरूरी; परिजन ने किया चक्काजाम
नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम इंदिरा नगर के पास सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक युवकों के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि घटना अवैध रेत कारोबार से जुड़ी रंजिश का परिणाम है। घटना से गुस्साए लोगों ने दोपहर में एम्बुलेंस में शव रखकर पांवला तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। आरोपी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने। शाम करीब 5 बजे सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हाईवा चालक को गिरफ्तार किया जाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। घटनास्थल पर नरसिंहपुर व जबलपुर पुलिस बल तैनात रहा। भाई बोला-पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई मृतक राजेंद्र पटेल के भाई प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि उन्हें संदेह है कि उनके भाई की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर की गई हत्या है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी सतीश पटेल ने घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि सभी युवक हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने गए थे। लौटते समय वे सड़क किनारे खड़े होकर तस्वीरें ले रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार हाईवा आया और सीधे युवकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, “हम लोग छह-सात व्यक्ति सड़क किनारे खड़े थे और एक साथी फोटो ले रहा था। तभी अचानक हाईवा आया और सीधे हम लोगों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हम लोग उछलकर दूर जा गिरे और उसके बाद बेहोश हो गए।” समाजवादी पार्टी नेता ने उठाए सवाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने घटना को हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक राजेंद्र पटेल समाजवादी पार्टी के मुलायम यूथ के प्रदेश अध्यक्ष थे और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे खड़े थे और एक हाईवा सड़क से उतरकर सीधे उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। उन्होंने कहा कि यदि यह सामान्य दुर्घटना होती तो वाहन अनियंत्रित होकर कहीं और भी टकरा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आशीष मिश्रा ने यह भी दावा किया कि राजेंद्र पटेल लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मुद्दे उठाते रहे थे और सोशल मीडिया पर भी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनका आरोप है कि इसी कारण कुछ लोगों को उन पर शक था और पुरानी रंजिश भी चल रही थी। परिजन ने आंदोलन की चेतावनी दी मृतकों के परिजनों और साथियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचकर परिजनों से चर्चा की जाएगी और यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर हत्या या साजिश संबंधी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अज्ञात भारी वाहन की तलाश कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच किए जाने की बात कह रही है। ये खबर भी पढ़े… हाईवा ने मारी टक्कर, 6 दोस्तों की मौत: सड़क किनारे सेल्फी लेते वक्त कुचला नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। पढ़े पूरी खबर…

About Admin

Media Pramukh

Related News

Comments

No approved comments yet.