हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरूपति बालाजी के दर्शन किए:गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी साथ, IPL के बाद से कोई मैच नहीं खेला है
AdminAugust 2, 2026
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने रविवार को तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) में पूजा-अर्चना की। इस दौरान हार्दिक सिर मुंडवाए हुए थे। हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक और माहिका दोनों ही पारंपरिक सफेद कपड़ों में दिखाई दिए। तिरुपति मंदिर में बाल दान करने की परंपरा तिरुपति मंदिर में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी आस्था जताने और मनोकामना पूरी होने पर या उसके लिए प्रार्थना करते हुए मुंडन कराते हैं। हर साल लाखों लोग यहां अपने बाल दान करते हैं। बाद में इन बालों की नीलामी की जाती है और उससे मिलने वाली आय का उपयोग मंदिर के संचालन और अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यों में किया जाता है। हार्दिक IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेले हार्दिक चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई, फिर जांघ की चोट ने उनकी वापसी टाल दी। IPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से भी रहे बाहर चोट के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज, इंग्लैंड दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज तथा जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज भी नहीं खेल सके। उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में माना जा रहा है कि तिरुमाला में पूजा-अर्चना के साथ वह अब मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की भी चर्चा हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में अधिकारिक बयान नही आया है। पंड्या 2015 से 2021 तक MI की ओर से खेले थे। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी और दो साल (2022 और 2023) गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। 2024 में उनकी मुंबई में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। 2024 में मुंबई 10वें और आखिरी स्थान पर रही। 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इन दोनों सीजन के दौरान और उसके बाद खबरें आई कि पंड्या मुंबई छोड़ सकते हैं या मुंबई उनसे कप्तानी छीन सकती है। इस बार भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। ------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL-2027 ट्रेड विंडो से पहले मुंबई इंडियंस का रिव्यू:कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर फ्रेंचाइजी बोली- अभी ट्रेड पर कोई बातचीत नहीं IPL 2026 में निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस अपने स्क्वॉड का रिव्यू कर रही है। इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड विंडो की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हार्दिक ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पूरी खबर जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। पूरी खबर
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
