फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल आज:टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, मेसी लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगेफीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें 60 साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 12:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने उतरेगा। दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतने और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप अपने नाम करने का मौका होगा। जीत दर्ज करने पर अर्जेंटीना की टीम इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। करीब 19 साल पहले मेसी ने यमाल को गोद में उठाया था इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। मेसी अर्जेंटीना के सुपर स्टार हैं तो यमाल स्पेन की युवा सनसनी। मेसी स्पेन के ही क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते थे। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब मेसी खुद 20 साल के थे। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेसी के सामने उतरेंगे। यह तस्वीर 2024 में वायरल हुई थी और अब फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है। गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे मेसी गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 19 साल के यमाल 30 सफल ड्रिब्ल के साथ टूर्नामेंट के सबसे इम्पैक्टफुल विंगर रहे हैं। दोनों टीमें बराबरी पर दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं पिछली भिड़ंत 2018 के दोस्ताना मैच में हुई थी, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से मात दी थी। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया लुइस डे ला फुएंते की टीम की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से हुई थी। इसके बाद स्पेन ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छह क्लीन शीट का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कप्तान रोड्री ने रिकॉर्ड 648 सफल पास पूरे किए। अर्जेंटीना लगातार सात जीत के साथ फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को हराया। इसके बाद केप वर्डे, मिस्र, स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की जीत और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़कर 2-1 से जीत ने टीम की चैंपियन मानसिकता दिखाई। अर्जेंटीना ने लगातार सात मुकाबले जीते हैं और इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। स्पेन की डिफेंस Vs अर्जेंटीना का अटैक फाइनल में सबसे बड़ी टक्कर स्पेन की डिफेंस और अर्जेंटीना के अटैक के बीच होगी। स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। रोड्री, कुबार्सी और कुकुरेला पर मेसी को रोकने की जिम्मेदारी होगी, जबकि अर्जेंटीना की उम्मीदें मेसी, जूलियन अल्वारेज और एंजो फर्नांडीज पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री (कप्तान), फेबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बेएना, मिकेल ओयारजाबाल। अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, गिउलियानो सिमियोने, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज। -------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप फाइनल में 12वीं बार यूरोप Vs लैटिन अमेरिका फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल देर रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में यह 23वां फाइनल होगा। 12वीं बार फाइनल मुकाबला यूरोप और लैटिन अमेरिका की टीम के बीच होने जा रहा है। इससे पहले इन दोनों महाद्वीपों की टीमों में हुए 11 फाइनल में 8 बार लैटिन अमेरिकी टीमों ने खिताब जीता। यूरोप की टीम 3 बार ही टाइटल जीत पाई। पढ़ें पूरी खबर
Admin · 7/18/2026
कौन जीतेगा वर्ल्डकप, क्या कहते हैं भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स:भूटिया बोले- स्पेन जीतेगा; गगन ने मेसी को फेवरेट बताया; अर्जेंटीना निखत की पसंदडिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच आज फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। रात 12:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजर हैं। न्यूयॉर्क में होने वाले इस मैच से पहले भास्कर ने भारत के स्पोर्ट्स स्टार्स के मन का हाल जाना। हमने पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया, दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग और मुक्केबाज निखित जरीन से वर्ल्ड कप से जुड़े 4 सवाल पूछे।
Admin · 7/18/2026
इंग्लैंड का 3 ओवर के बाद स्कोर 27/0:टीम इंडिया में 3 बदलाव, चोटिल बुमराह बाहर; केएल राहुल, अर्शदीप और प्रिंस को मौकाभारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। घुटने की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। बेन डकेट और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।
Admin · 7/18/2026
अर्जेंटीना-स्पेन को फाइनल में पहुंचाने वाले 10 गेमचेंजर:मेसी ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे, स्पेनिश गोलकीपर सिमोन ने सिर्फ 1 गोल खाया102 मैच, 31 दिन और 46 टीमों के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचा है, जबकि स्पेन 16 साल बाद फाइनल खेलेगा। दोनों टीमें 19 जुलाई की रात 12:30 बजे ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। फाइनल तक पहुंचने का रास्ता दोनों टीमों के लिए आसान नहीं रहा। कहीं आखिरी मिनट में मैच पलटा, कहीं एक्स्ट्रा टाइम में जीत मिली तो कहीं गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टीम को बाहर होने से बचाया। अर्जेंटीना और स्पेन के इस सफर में 10 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो जीत की सबसे बड़ी वजह बने। अर्जेंटीना के टॉप-5 प्लेयर्स 1. लियोनेल मेसी, कप्तान, फॉरवर्ड 39 साल के मेसी एक बार फिर अर्जेंटीना के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। ग्रुप स्टेज में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम 85 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन आखिरी सात मिनट में मेसी ने दो असिस्ट देकर मैच पलट दिया। उनके नाम पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल हैं। 2. एंजो फर्नांडीज, मिडफील्डर सेमीफाइनल में एंजो ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गज दूर से शानदार शॉट लगाकर बराबरी दिलाई। डिफेंस और अटैक के बीच तालमेल बैठाने, गेंद पर नियंत्रण रखने और खेल की रफ्तार तय करने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। 3. लॉटारो मार्टिनेज, स्ट्राइकर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 1-1 से बराबरी पर था। लॉटारो बतौर सब्स्टिट्यूट खेलने उतरे। इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में उन्होंने हेडर से गोल कर अर्जेंटीना को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा दिया। 4. क्रिस्टियन रोमेरो, सेंटर बैक राउंड ऑफ-16 में मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना 0-2 से पीछे थी। 79वें मिनट में रोमेरो ने गोल कर वापसी की शुरुआत की और अगले 13 मिनट में टीम ने तीन गोल दागकर मैच पलट दिया। डिफेंस में उनके टैकल और इंटरसेप्शन ने कई मजबूत टीमों के हमले रोके। 5. जूलियन अल्वारेज, स्ट्राइकर स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल एक्स्ट्रा टाइम तक खिंच गया था। 112वें मिनट में अल्वारेज ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल कर अर्जेंटीना को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। स्पेन के 5 गेमचेंजर 1. उनाई सिमोन, गोलकीपर स्पेन के फाइनल तक पहुंचने की सबसे बड़ी वजह उसका मजबूत डिफेंस रहा और उस डिफेंस की सबसे मजबूत कड़ी गोलकीपर उनाई सिमोन रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में एमबाप्पे के कई शॉट रोके। उन्होंने सभी मैच मिलाकर 609 मिनट तक गोल नहीं खाने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2. लामिन यमाल, राइट विंगर यमाल ने अपनी स्पीड और ड्रिब्लिंग से हर मुकाबले में डिफेंडरों को परेशान किया। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने बॉक्स के अंदर फाउल हासिल किया, जिस पर मिले पेनल्टी को मिकेल ओयारजाबाल ने गोल में बदला। 3. मिकेल ओयारजाबाल, स्ट्राइकर स्पेन के सबसे भरोसेमंद फिनिशर ओयारजाबाल ने सेमीफाइनल में पेनल्टी पर गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने पांच गोल और एक असिस्ट किया। 4. पॉ क्यूबार्सी, डिफेंडर 19 साल के क्यूबार्सी ग्रुप स्टेज के हर मिनट मैदान पर रहने वाले इकलौते टीनएजर रहे। उन्होंने 295 में से 290 पास पूरे किए। 16 बार गेंद रिकवर की और सिर्फ एक फाउल किया। एमबाप्पे और रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 5. पेड्रो पोरो, मिडफील्डर पोरो ने मिडफील्ड और अटैक के बीच सबसे मजबूत कड़ी का काम किया। छोटे-छोटे पास और बेहतरीन मूवमेंट से उन्होंने विपक्षी डिफेंस को लगातार तोड़ा। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में दूसरा गोल कर स्पेन की फाइनल में जगह पक्की कर दी। ------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड हारा; मेसी ने 2 गोल असिस्ट किए डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। टीम 85 मिनट 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागे और जीत हासिल की। फाइनल में उसका मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन से होगा। पढ़ें पूरी खबर
Admin · 7/17/2026